Ranchi News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो दिन में यह दूसरी चोरी की घटना सामने आई है। पहली घटना 20 सितंबर को दर्ज की गई थी, जिसमें विनय कुमार केशरी के घर के पास से उनका हिरो स्प्लेंडर बाइक (नंबर JHOIAA 7116) चोरी हो गया था।

आज सुबह 22 सितंबर को सुबोध गोप पिता सिपाही गोप की बजाज पल्सर (नंबर JH01CZ7624) उनके दुकान के पास से चोरी हो गई। चोरी का समय सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच बताया जा रहा है। घटना पूरी तरह सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे अब पुलिस के पास बाइक चोरों की पहचान करने का महत्वपूर्ण सबूत मौजूद है।

स्थानीय लोग इस बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पिठोरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

वीडियो देखें…

Share.
Exit mobile version