रांची : पवित्र रथ यात्रा एवं मेला को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस मेले की यातायात व्यवस्था पर सख्ती दिखाते हुए यातायात पुलिस अधीक्षक ने एक नई और सुचारू यातायात नियमावली जारी की है।
इस नियमावली का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाना और जाम की समस्या को कम कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नई यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख रूट और निर्देश
- बिरसा चौक से मेला जाने वाले वाहनों की पार्किंग शहीद मैदान में।
- तुपुदाना एवं हटिया से मेला जाने वाले वाहनों की पार्किंग प्रभात तारा मैदान में।
- धुर्वा से मेला जाने वाले वाहनों की पार्किंग प्रभात तारा मैदान में।
- रिंग रोड से मेला / नार्थ गेट जाने वाले वाहनों की पार्किंग हेलिपेड में।
- बिरसा चौक से रिंग रोड सीठियो जाने वाले वाहनों की पार्किंग सीठियो में।
- धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहनों की पार्किंग सीठियो में।
- तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचककर तक किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध।
- शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध।
- प्रभात तारा तिनमुहान से जगरनाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध।
मेला और यात्रा की सफलता के लिए पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग मे ही अपने वाहनों की पार्किंग करें। गलत पार्किंग करने वालों पर जुर्माना तय है। साथ ही, विधिसम्मत कार्रवाई भी हो सकती है। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर होगी।
