World News: पीटीआई के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इमरान को एकदम सॉलिटरी कन्फाइनमेंट में डाल दिया गया है। न वकील, न परिवार, न पार्टी नेताओं को मिलने दिया जा रहा है। जेल के भीतर क्या चल रहा है- इसकी न कोई तस्वीर है, न कोई आवाज। सूत्रों के मुताबिक खराब खाना, अंधेरी कोठरी और लगातार शारीरिक-मानसिक टॉर्चर ने इमरान की हालत बिगाड़ दी है। कुछ हफ्ते पहले उनके साथ बर्बरता की अफवाहें भी फैल चुकी हैं, जिन्हें न साबित किया गया, न खारिज।
पीटीआई के करीबी जुल्फी बुखारी ने कहा, “4 नवंबर के बाद से किसी ने इमरान खान की शक्ल तक नहीं देखी। हर बार मुलाकात से इनकार होता है, बिना वजह बताए।”
बहन अलीमा की दहाड़- ‘वे मारेंगे नहीं, जनता उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगी’
इमरान की बहन अलीमा खानम ने खुलकर कहा कि मामला बहुत गंभीर होता जा रहा है। उनके शब्द पूरे पाकिस्तान में गूंज रहे हैं-
“वे इमरान को मारेंगे नहीं। अगर ऐसा किया, तो जनता उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगी। न देश में रहने देंगे, न भागने देंगे।” अलीमा ने साफ चेतावनी दी कि परिवार और पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं, ताकि इमरान को अदालत में पेश किया जाए और उनकी असल स्थिति सामने आए।
भाई के लिए शहीद भी होना पड़े तो तैयार हैं’
एक अन्य इंटरव्यू में अलीमा खानम ने बिल्कुल भावुक होते हुए कहा- “अगर इस लड़ाई में हमारी जान भी चली जाए तो हम शहीद होंगे। लेकिन इमरान खान को मरने नहीं देंगे।” उनकी आवाज में गुस्सा भी था और चुनौती भी। पीटीआई ने सीधे पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा- “अगर इमरान को जरा सी चोट भी आई तो जिम्मेदार सिर्फ आसिम मुनीर होंगे।”
9 मई 2023 को जिस तरह इमरान को घसीटकर गिरफ्तार किया गया था, वो वीडियो आज भी लोगों को झकझोर देता है। अब परिवार कह रहा है कि खतरा पहले से कहीं बड़ा है।
पाकिस्तान में आग- जनता पूछ रही: इमरान कहां हैं?
अदालतों के आदेश बेअसर, परिवार रोता हुआ बाहर, और जेल प्रशासन खामोश। राजधानी से लेकर कराची तक एक ही सवाल गूंज रहा है- “इमरान खान जिंदा हैं या नहीं?” पाकिस्तान का राजनीतिक माहौल इस समय बारूद के ढेर पर बैठा है- बस चिंगारी का इंतज़ार है।
इस खबर को भी पढ़ें : इमरान खान बोले– मुझे या बुशरा को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे आसिम मुनीर



