Chaibasa News: महिला कॉलेज चाईबासा स्थित इग्नू स्टडी सेंटर (0525) में रविवार को अभिप्रेरणा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जुलाई सत्र के नवनामांकित शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक डॉ. सुचिता बाड़ा ने सभी उपस्थित शिक्षार्थियों का स्वागत करते हुए की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला बाला सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में महिला कॉलेज चाईबासा इग्नू का एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र है और संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय से आईं डॉ. रागनी ने विद्यार्थियों को इग्नू की शिक्षा पद्धति, मूल्यांकन प्रणाली तथा अध्ययन के विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक उच्च शिक्षा पहुँचाना है, जहाँ छात्र अपनी सुविधा और गति के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। इग्नू में सर्टिफिकेट प्रोग्राम से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई उपलब्ध है।

सहायक समन्वयक डॉ. अर्पित सुमन ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वहीं मोबारक करीम हाशमी ने असाइनमेंट प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम में कुमारी आरती समेत कई काउंसलर उपस्थित रहे।
बैठक में 150 से अधिक नवनामांकित शिक्षार्थियों ने भाग लेते हुए इग्नू की विभिन्न शैक्षणिक व्यवस्थाओं को समझा।

Share.
Exit mobile version