Dubai, UAE: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने के और करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रन की पारी खेलने के बाद गिल फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं और शीर्ष स्थान से 12 रेटिंग अंक पीछे हैं। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल पहले स्थान पर बने हुए हैं। भारत के विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

Read more: ICC T20 Rankings: अभिषेक और वरुण टॉप पर, सिकंदर रजा बने नंबर-1 ऑलराउंडर

बल्लेबाजों की रैंकिंग में कई बदलाव

वेस्टइंडीज के शे होप एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम एक स्थान नीचे खिसककर सातवें स्थान पर आ गए हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और कुसाल मेंडिस दो स्थान की बढ़त के साथ दसवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट ने छह स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 13वां स्थान हासिल किया है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में कौन आगे?

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज तीसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर चौथे और श्रीलंका के महिश तिक्षाणा पांचवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के आदिल रशीद छठे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के कुलदीप यादव, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं। तीनों खिलाड़ियों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।

बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने छह-छह स्थान की छलांग लगाते हुए क्रमशः 15वां और 16वां स्थान हासिल किया है।

बुमराह की वनडे रैंकिंग में वापसी

लगभग 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Read more: वरुण चक्रवर्ती का धमाका! बुमराह का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1

Share.
Exit mobile version