अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: बोकारो के बहुचर्चित जयंत सिंह हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सर्व समाज के लोगों ने नगर सेवा भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।भूख हड़ताल में शामिल मृतक जयंत सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द और ठोस कार्रवाई की मांग की है।आंदोलनकारियों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण को लोग “टॉर्चर सेंटर” के रूप में जानते हैं। भूख हड़ताल पर बैठे सर्व समाज के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिला प्रशासन और बीएसएल नगर प्रशासन, दोनों ही अपराधी के दबाव में काम कर रहे हैं।इस मौके पर कई लोग मौजूद थे

