Gumla News: दिल्ली में आयोजित सरस फूड फेस्टिवल 2025 (29 नवंबर–9 दिसंबर) में झारखंड के गुमला जिले की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। बिशुनपुर प्रखंड की ‘सर्वेश्वरी महिला समूह’ की दीदियों ने पलाश ब्रांड के अंतर्गत तैयार किए गए पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर सबका मन जीता।
अनीता देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
महिलाओं की मेहनत से झलक रहा झारखंड का हुनर
गुमला जिला प्रशासन की पहल से वर्षों से महिला समूहों को प्रशिक्षण, बाज़ार तक पहुंच और राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म देने की कोशिश की जा रही है। इसी के परिणामस्वरूप आज गुमला की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता का उदाहरण बन चुकी हैं। पलाश उत्पादों जैसे अचार, पापड़, चटनी, मंडुआ लड्डू और महुआ स्वीट्स ने फेस्टिवल में देशभर के आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
गुमला की पहचान बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल
फेस्टिवल में शामिल देशभर के प्रतिनिधियों ने झारखंड के ग्रामीण उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की जमकर सराहना की। जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों से हजारों ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। यह उपलब्धि साबित करती है कि झारखंड की दीदियां अब किसी से पीछे नहीं हैं; वे परंपरा के स्वाद को देशभर तक पहुंचा रही हैं।



