Koderama News: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ियों ने 13वीं कोडरमा जिला जूडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहरा दिया। बागीटांड़ स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 65 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही ग्रिज़ली विद्यालय ने अंडर-17 वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया तथा अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में भी चैंपियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
बालक वर्ग में विद्यालय के 45 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 14 स्वर्ण, 6 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में सचिन यादव, बंटी यादव, हर्षित राज, अभिषेक यादव, अरबाज़ हुसैन, आदर्श सिंह, चैतन्य सिंह, अस्मित राज, रणवीर कुमार, ऋषांत कुमार, अजीत यादव एवं आदित्य यादव शामिल हैं। रजत पदक मोहम्मद अब्दुस्समद, शिवम कुमार, अमन शेखर, सतीश नारायण, शशि यादव एवं प्रियंशु कुमार ने जीते। वहीं कांस्य पदक रोनित यादव, अंकित राणा, प्रियंशु कुमार, शशि यादव, मोहिन कुमार एवं आरव कुमार ने अपने नाम किए।
बालिका वर्ग में विद्यालय की 37 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए 9 स्वर्ण, 8 रजत एवं 20 कांस्य सहित कुल 37 पदक अर्जित किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में राज लक्ष्मी, यामी रंजन, नैना सुहानी, गरिमा भारती, सिमरन पांडेय, अक्षिता यादव, खुशी कुमारी, आरुषि कुमारी एवं आद्या यादव शामिल हैं। रजत पदक शिक्षा कुमारी, आराध्या सिंह, काश्वी टोप्पो, नंदनी कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनुष्का कुमारी, परी एवं जीविका यादव ने जीते। कांस्य पदक विजेताओं में श्रुति कुमारी, सुर्वी कुमारी, रुही रंजन, आरुषि कुमारी, अन्वी यादव, समृद्धि वत्स, भाग्य भारती, अन्वी चौधरी, शाव्या बर्नवाल, समृद्धि कुमारी, दीपशिखा बर्नवाल, अनोखी वर्मा, सिंधु कुमारी, वार्तिका कुमारी, एसिता गगराई, तृषा कुमारी, आरुषि कुमारी, प्रिंसी रानी, वृद्धि कपिसमे एवं मोली गुप्ता शामिल हैं।
प्रतियोगिता में ग्रिज़ली विद्यालय के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत श्रेणी में भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में सिमरन पांडेय को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में सचिन यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर बेस्ट फाइटर अवार्ड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले एवं राज्य का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक द्वय मनीष कपिसमे एवं अविनाश सेठ, सीओओ तनिष्क सेठ, जिला जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि तथा समस्त शिक्षकगण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों सौरव कुमार पाठक एवं तरन्नुम खान तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्रिज़ली विद्यालय, कोडरमा जिले एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Share.
Exit mobile version