Lohardaga News: योजना संचालन से पूर्व पंचायत ग्राम में गुरुवार को ग्राम प्रधान के उपस्थिति में आयोजित हुआ ग्रामसभा उक्त ग्रामसभा लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के भड़गांव पंचायत में आयोजित हुआ। जिसमें तीन चयन योजना को संचालित करने को लेकर निगरानी समिति का चयन किया गया।
विदित हो कि महिला समूह के सार्थक पहल से भड़गांव पंचायत में धुमकुड़िया भवन मांग क्षेत्रीय विधायक के अनुसंशा से स्वीकृत हुआ था। परंतु जिसकी जानकारी महिला समूह को दिए बिना पूर्व में ग्रामसभा प्रकिया करने की बातें सामने आया था। जिसपर महिला समूह संयुक्त रूप से प्रखंड व जिला पदाधिकारी को अवगत कराते हुए गलत तरीके से ग्रामसभा होने की बात बताते हुए रद्द करने का मांग किया गया था। महिला समूह के आवेदन को संज्ञान में रखते हुए धुमकुड़िया भवन,सरना घेराव एवं मसना घेराव हेतु ग्रामसभा आयोजन का समय निर्धारित किया गया।
जिसके तहत गुरुवार को तीनों योजना संचालन हेतु ग्रामप्रधान बंधनु पहान पुजार वासदेव पुजार,पंचायत समिति सदस्य अमन उरांव,वर्ड सदस्य सुमंती उरांव,गंगोत्री उराइन,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंचायत सचिव संगीता गाड़ी एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में सफलतापूर्व ग्रामसभा सम्पन्न हुआ। जिसमें तीनो योजना में अलग अलग निगरानी समिति का चयन हुआ और सभी ने चुनाव प्रकिया को सराहना किया। ग्रामसभा के दौरान पंचायत के ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।



