Jari (Gumla): गुमला जिले के जारी प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर गांव से मंगलवार को एक बड़ा धार्मिक जत्था अजमेर शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुआ। जायरीनों की रवानगी के दौरान पूरे गांव में धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

  • दरगाह पर होगी अमन-चैन की चादरपोशी

सीक्रेट्री जाकिर खान ने बताया कि यह हर वर्ष की परंपरागत यात्रा है। मुस्लिम समाज के लोग ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी कर जारी प्रखंड क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगते हैं। रवानगी से पहले गोविंदपुर कब्रिस्तान परिसर में ईमाम निज़ाम कादरी रब्बानी की अगुवाई में दुआ व सलातो-सलाम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी जायरीनों की सकुशल यात्रा और सुरक्षित वापसी की कामना की गई। ग्रामीणों ने इस यात्रा को आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक बताया।

Share.
Exit mobile version