Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक घरेलू विवाद में हैवान बने 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और उनके महज तीन साल के मासूम बच्चे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड (ट्रिपल मर्डर) के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (बड़े भाई), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (भाभी) और तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता (भतीजे) के रूप में की है।

Read more: पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का धंधा, GST विभाग हैरान

गहरी नींद में सो रहे पूरे परिवार पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात रविवार की देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। उस समय अमित गुप्ता अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ कमरे के भीतर गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक आरोपी नाबालिग भाई धारदार हथियार लेकर कमरे में दाखिल हुआ और उसने तीनों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई जानलेवा वार कर दिए। हमला इतना अचानक और बेरहमी से किया गया था कि तीनों को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

घटना की भनक लगते ही परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और खून से सने नमूने जुटाए। इसके साथ ही घर के अन्य परिजनों व आसपास के ग्रामीणों से भी गहन पूछताछ की गई।

आरोपी बाल अपचारी हिरासत में, हत्या का हथियार बरामद

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला गहरे पारिवारिक और आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मृतक अमित गुप्ता के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर स्थानीय बांसगांव थाने में हत्या की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read more: 15027 गोरखपुर एक्सप्रेस में महिला SI की नजरों से बच नहीं सका मादक पदार्थ

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाल अपचारी (नाबालिग भाई) को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया मुख्य आला कत्ल (धारदार हथियार) भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आरोपी से बंद कमरे में पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक और मुख्य वजहों की गहराई से जांच की जा रही है।

Share.
Exit mobile version