फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई छात्रा, झाड़ियों में मिला शव

झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों से मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा का शव गांव के पास झाड़ियों से मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद गाय खोलने के लिए खेत की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों के अनुसार, छात्रा स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर गाय खोलने गई थी। कुछ देर बाद गाय अकेले घर लौट आई, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

सूचना मिलने पर काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

Read more : स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई छात्रा, झाड़ियों में मिला शव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram