Lohardaga News: झारखण्ड राज्य जल छाजन मिशन ग्रामीण विकास विभाग के तत्वधान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के तहत गुरुवार को प्रखण्ड के गजनी पंचायत भवन में जगनी क्लस्टर के गजनी, चरिमा, महुवरी, बयासी गांव के कुल 8 लाभुकों के बीच प्रत्येक लाभुकों को 510 मुर्गी चूजा, चार बैग फिड, दवा, लाइट बीती तार, ड्रिंकर फीडर आदि का वितरण जिला परिषद सदस्य कैरो सुखदेव उरांव, सासंद सुखदेव भगत के प्रखण्ड प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया सुमन उरांव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों व बेरोजगार लोगों के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ उठाकर स्वरोजगार को अपनाते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी ने कहा कि इस योजना के तहत किसानों के बीच खाद, बीज, कृषि दवा के साथ साथ 10 से 20 प्रतिशत अनुदान पर मुर्गी चूजा का वितरण किया जाता है ताकि लोग कृषि के साथ साथ मुर्गी, बकरी आदि का पालन कर अच्छी आमदनी कमा सके और बेहतर जीवोपार्जन कर सकें।
वितरण के बाद लाभुकों को मुर्गी पालन से संबधित आवश्यक सुझाव, मुर्गी चूजा का बेहतर देखभाल आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर जल छाजन मिशन के प्रखण्ड जे ई बिशम्बर साहू,कृषि विशेषज्ञ भोला मुंजनी, समाजिक विशेषज्ञ अनिता साहू, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष महताब आलम, जेयाऊल अंसारी, धर्मसाय उरांव,शिला उरांव, शांति उरांव, इमरान अंसारी आदि उपस्थित थे।



