नेमरा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। रघुवर दास ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस दौरान उन्होंने सोरेन परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ दुख साझा किया और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी। रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है।




