Chaibasa news: रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने महंगाई के मुद्दे पर झामुमो और कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किए जाने पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को राहत देने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने में जुटा है। गीता कोड़ा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर आम लोगों की रसोई तक पहुंचा है, लेकिन राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को गरीब, आदिवासी और मूलवासी परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना चाहिए तथा दाल, चीनी और खाद्य तेल जैसी जरूरी वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करानी चाहिए। पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने और चुनाव में किए गए 450 रुपये गैस सिलेंडर के वादे को पूरा करने की भी मांग की। साथ ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

Share.
Exit mobile version