World News: गाजा में लंबे संघर्ष के बाद राहत की खबर आई है। हमास ने सात इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है, जबकि 13 और को जल्द रिहा करने का ऐलान किया गया है। इस खबर के सामने आते ही इजराइल में हर्ष और उमंग का माहौल बन गया।
इजराइली परिवारों के लिए भावुक पल
नेतन्याहू का संदेश और स्वागत किट
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिहा हुए नागरिकों के लिए एक भावुक पत्र लिखा। हिब्रू में लिखे इस पत्र में उन्होंने कहा, “इजराइल के पूरे लोगों की ओर से, आपका स्वागत है! हम आपका इंतजार कर रहे थे।” नेतन्याहू के ऑफिस ने संदेश की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि रिहाई के बाद बंधकों को वेलकम किट दी गई है, जिसमें कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल और टैबलेट जैसी आवश्यक चीजें शामिल हैं।
इजराइल पहुंचे डोनाल्ड ट्रम्प
इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू खुद उन्हें बेन गुरियन एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गाजा क्षेत्र से आई इस रिहाई की खबर ने जहां शांति की उम्मीदें बढ़ाई हैं, वहीं आगे की 13 बंधकों की रिहाई को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।



