फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पुलिस एनकाउंटर में सामूहिक दु’ष्कर्म का आरोपी घायल, दो ने किया सरेंडर

Gorakhpur : यूपी के गोरखपुर में पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पिछले मंगलवार को आर्केस्ट्रा में काम करने वाली पंजाब की दो युवतियों के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Gorakhpur : यूपी के गोरखपुर में पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पिछले मंगलवार को आर्केस्ट्रा में काम करने वाली पंजाब की दो युवतियों के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस को उनकी तलाश कर रही थी। विगत दिवस तीन बाइक पर सवार होकर जा रहे थे उन्हें रोकने की कोशिश तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। दोनों ने सरेंडर कर दिया। वहीं, शाम को एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पांचवें आरोपी की तलाश कर रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पंजाब की दो युवतियों के साथ पांच युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों युवतियां बांसगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी वह आर्केस्ट्रा में काम करती थी। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात दोनों युवतियां आर्केस्ट्रा संचालक के साथ कुशीनगर के रामकोला में कार्यक्रम कर वापस लौट रही थी। जैसे ही दोनों एकला बंधे पर पहुंची, बाइक सवार पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन खेत में खींचकर ले गए। वहां पांचों ने युवतियों की इज्जत लूट कर फरार हो गए। आर्केस्ट्रा संचालक की तहरीर पर गीडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों को घेरा। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एनकाउंटर में पुलिस की गोली से एकला निवासी नीरज जायसवाल घायल हो गया। इसके बाद उसके दो अन्य साथी कल्लू और जय ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने सर्च अभियान चला कर चौथे आरोपी संतराज निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस और खोखा समेत दो बाइक बरामद की है। पीड़ित युवतियों का मेडिकल कराया जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : भागलपुर: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने काटी कलाई

इस खबर को भी पढ़ें : मासूम से अत्याचार: आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी घटना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram