फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मासूम से अत्याचार: आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी घटना

Ara : बिहार में भोजपुर जिले के आर में 8 साल के मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स किया गया है। यहां 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सोनू उर्फ मोहम्मद निरहू ने बच्चे को 20 रुपए का लालच देकर उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसके

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ara : बिहार में भोजपुर जिले के आर में 8 साल के मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स किया गया है। यहां 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सोनू उर्फ मोहम्मद निरहू ने बच्चे को 20 रुपए का लालच देकर उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद 20 रुपए भी छीन लिये आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार​​​​​​​ कर लिया है।

इसके बाद बच्चा रोने लगा। बच्चे को रोता देख आरोपी उसे चौकलेट का लालच देकर अपने साथ घर ले जा रहा था लेकिन वो अपने घर भाग गया और सारी बात अपने परिजनों को बताई। बता दें कि वारदात स्थल से बच्चे के घर की दूरी ज्यादा नहीं है। आरोपी सोनू घर के पड़ोस में ही रहता है। इस घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाने में आरोपी मो निरहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है।

मासूम बक्सर का रहने वाला है। लगभग 5 साल से वह अपने मामा के यहां रह रहा था। बताया जा रहा मोहम्मद सोनू और बच्चा दोनों खेल रहे थे। इसी बीच सोनू मासूम को गांव के खलिहान में ले गया। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सोनू को मेडिकल टेस्ट के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। आरोपी का कहना है कि वह बहक गया था वो दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।

इस खबर को भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री का आरोप: मतदाता सूची से हिंदुओं का नाम गायब

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक केस: छात्रा ने किया 10 लाख की डील का खुलासा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram