फॉण्ट कनवर्टर NEW

मनरेगा से लेकर स्वास्थ्य तक—रांची में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा, कई अहम निर्णय

Ranchi : श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान (SKIPA) सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची के सांसद एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने की। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सेवा संस्थान (SKIPA) सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची के सांसद एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने की। इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद कालीचरण मुंडा, दीपक प्रकाश, आदित्य प्रसाद, डॉ. महुआ माजी, विधायक सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, अमित महतो, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे—मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, स्वच्छ भारत मिशन और पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने पीपीटी के माध्यम से कार्यों की जानकारी दी।

मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आवश्यक 43 करोड़ में से अब तक 23 करोड़ रुपये का ही आवंटन हुआ है। इस पर सांसद दीपक प्रकाश ने फर्जी जॉब कार्ड की जांच और रोकथाम की सख्त जरूरत बताई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना को पारदर्शी बनाने हेतु प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया गया।

सड़क निर्माण को लेकर सांसदों ने विलंब पर नाराजगी जताई और गुणवत्तापूर्ण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। पर्व-त्योहारों से पहले सफाई और अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। पेंशन योजना में लाभुकों को समय पर डीबीटी से राशि पहुंचाने और खाद्य आपूर्ति विभाग को नए सदस्यों को राशनकार्ड में जोड़ने को कहा गया।

बैठक में सदर अस्पताल के कार्यों की सराहना की गई। सांसद संजय सेठ ने अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की प्रशंसा की और सभी सीएचसी में डायलिसिस व अल्ट्रासाउंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही न्यू बॉर्न बेबी आधार कार्ड और सांप काटने के उपचार की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

अंत में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram