Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, कांग्रेस और श्रमिक आंदोलन ने खोया बड़ा चेहरा
Jharkhand

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, कांग्रेस और श्रमिक आंदोलन ने खोया बड़ा चेहरा

धनबाद से विधायक रहे मन्नान मल्लिक लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर राजनीतिक और श्रमिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
By Samsul HaqueJuly 14, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dhanbad: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड और बिहार की राजनीति के साथ-साथ कोयलांचल के श्रमिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Read more: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर राज सिन्हा को मिलेगा ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान

राजनीति और श्रमिक आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

मन्नान मल्लिक ने अपने सार्वजनिक जीवन में कांग्रेस संगठन और श्रमिक आंदोलन दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2009 में वह कांग्रेस के टिकट पर धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली और जनहित एवं विकास से जुड़े कई मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

राजनीति में आने से पहले उन्होंने तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के निजी सचिव के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। बाद में कांग्रेस संगठन से जुड़कर उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम योगदान दिया। वह एक दशक से अधिक समय तक धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

कोयलांचल के प्रभावशाली श्रमिक नेता थे मन्नान मल्लिक

मन्नान मल्लिक की पहचान केवल एक राजनेता तक सीमित नहीं थी। वह कोयलांचल के प्रमुख श्रमिक नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने कोयला क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, बेहतर वेतन और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। बीसीसीएल और कोयलांचल के श्रमिकों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक लोकप्रियता थी।

नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर कई राजनीतिक, सामाजिक और श्रमिक संगठनों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, आरसीएमएस की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, इंटक के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ट, महामंत्री ए.के. झा, लगन देव यादव, सुरेंद्र यादव और मिथिलेश प्रसाद सिंह सहित अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मन्नान मल्लिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

श्री मन्नान मल्लिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहकर झारखंड की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

उनके निधन से… pic.twitter.com/Ej0y1Il09a

— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 14, 2026

शोक संदेशों में नेताओं ने मन्नान मल्लिक को श्रमिक हितों का सशक्त प्रहरी, संघर्षशील जननेता और सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, संगठन और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और श्रमिक आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नासिक में लग्जरी बस पलटी, एक यात्री की मौ’त; 5 घायल, मची अफरा-तफरी

July 14, 2026

E20 पेट्रोल विवाद पर गडकरी की सफाई, बोले- आम कार मालिक नहीं जांच सकता सही माइलेज

July 14, 2026

श्रावणी मेला 2026: स्वास्थ्य मंत्री बोले- न होगी लूट, न अव्यवस्था; श्रद्धालुओं की सेवा हमारी प्राथमिकता

July 14, 2026

RECENT ADDA.

उद्घाटन से पहले 4 हजार करोड़ की फोरलेन में दरार, NHAI ने शुरू कराई जांच

July 14, 2026

अररिया में ट्रैक्टर हादसा, धान रोपनी जा रहीं 3 महिला मजदूरों की मौ’त

July 14, 2026

सम्राट चौधरी ऑनलाइन करेंगे 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन

July 14, 2026

तमिलनाडु की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, बिहार के मजदूर की मौ’त; 7 कर्मचारी घायल

July 14, 2026

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, कांग्रेस और श्रमिक आंदोलन ने खोया बड़ा चेहरा

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.