कोडरमा। कोडरमा थाना के बेकोबार मे बीती रात खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दिलीप रजक पिता महादेव रजक ने बताया कि बीती देर शाम धान झाड़ कर घर आए थे इसके बाद रात देखे कि उनका खलिहान की ओर से धुआँ निकल रहा है। वहां गए तो पाया कि धान और पुआल मे आग लगी है। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद आनन – फानन मे पास के कुआं से मोटर चलाकर किसी तरह से आग को काबू मे पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगी से 50 से 60 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित को आशंका है कि उपर से गुजरे बिजली तार से शार्ट सर्किट से आग लगी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

Share.
Exit mobile version