Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»थकान, हड्डियों का दर्द और बाल झड़ना… जानें विटामिन डी की कमी के लक्षण
Adda More..

थकान, हड्डियों का दर्द और बाल झड़ना… जानें विटामिन डी की कमी के लक्षण

भारत में बड़ी आबादी विटामिन डी की कमी का शिकार है, लेकिन लोग इसे मामूली थकान या दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जानिए इसके लक्षण, नुकसान और इसे पूरा करने के आसान प्राकृतिक उपाय।
By Samsul HaqueSeptember 10, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: भारत में लगभग 70 से 90 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से पीड़ित हैं और उनमें से अधिकतर को इसका एहसास तक नहीं होता। लोग अपनी थकान, हड्डियों के दर्द या बाल झड़ने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि इनके पीछे विटामिन डी की कमी छिपी हो सकती है।

लगातार थकान रहना, पर्याप्त नींद और अच्छा भोजन करने के बाद भी थका-थका महसूस करना इस कमी का प्रमुख लक्षण है। इसके अलावा हड्डियों और पीठ में दर्द, चोट का देर से भरना, मूड का बार-बार खराब होना, डिप्रेशन और तेजी से बाल झड़ना भी इसके संकेत हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा न होने से कैल्शियम अवशोषित नहीं हो पाता, जिससे हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और दर्द बढ़ जाता है। वहीं, यह पोषक तत्व शरीर में सूजन और इंफेक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए घाव भी देर से भरते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है और लोग बिना वजह चिंता या उदासी महसूस करने लगते हैं।

विटामिन डी की कमी को पूरा करने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है सूरज की रोशनी। सुबह-सवेरे 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि उस समय त्वचा पर सनस्क्रीन न लगा हो ताकि शरीर विटामिन डी बना सके। आहार में भी कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए जिनसे विटामिन डी की पूर्ति हो सके। अंडा, खासतौर पर उसका योक, विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। वहीं नॉन-वेजिटेरियन लोगों के लिए साल्मन मछली बेहद फायदेमंद है क्योंकि 100 ग्राम साल्मन में दैनिक जरूरत का लगभग दो तिहाई विटामिन डी पाया जाता है। संतरे का जूस भी उपयोगी है, खासकर बाजार में मिलने वाले फोर्टिफाइड जूस, हालांकि ताजा संतरे का जूस पीना ज्यादा लाभकारी है। इसके अलावा गाय का दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। इनसे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार ऊपर बताए गए लक्षण नजर आते हैं तो उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। समय पर ध्यान देकर न केवल हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाया भी जा सकता है। मालूम हो कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जिसे “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है क्योंकि यह सूरज की रोशनी से शरीर में स्वाभाविक रूप से बनता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कैल्शियम के अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.