Bokaro News; विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं समस्याओं पर बिस्तार पूर्वज चर्चा किया गया। जिसमें उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने झामुमो नेताओं के मांगो को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। यहां झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी एवं उपाध्यक्ष आकाश टुडू ने वार्ता के दौरान विशेष रूप से विस्थापित परिवारों की लंबित समस्याओं, डीवीसी एस पौंड से प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन जैसे समस्याओं पर विस्तार से बातचीत किए। तथा डीवीसी प्रबंधन से आग्रह किया कि क्षेत्र के स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएँ साथ ही विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित मामलों का समाधान किया जाए। प्रदूषण नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाये जाय , आसपास की बस्तियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी पहल शुरू किया जाय आदि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का मांग किया गया। उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा ने सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर
रतन लाल मांझी झामुमो जिलाध्यक्ष , आकाश टुडू झामुमो जिला प्रवक्ता, 20 सूत्री अध्यक्ष वृज लाल हांसदा,बेरमो
प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव,डेगलाल रजक
प्रखंड संयुक्त सचिव गोविंद राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



