रांची: झारखंड में ग्रामीण विकास और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जल संसाधन प्रबंधन के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह और भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन (BRLF) के सीईओ कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस उच्च स्तरीय मुलाकात के दौरान राज्य के जनजातीय समुदायों की स्थायी आजीविका और जल प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. शाह और श्री सिंह ने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन और प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के माध्यम से आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए विशेषज्ञों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। यह साझेदारी झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने और किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Share.
Exit mobile version