गुमला:-चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राशन कार्ड ईकेवाईसी, आयुष्मान कार्ड, और राशन कार्ड में मोबाइल सीडिंग जैसे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, राशन डीलरों, और अन्य संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान, बीडीओ यादव बैठा ने इन महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि: “सभी संबंधित कर्मी यह सुनिश्चित करें कि ईकेवाईसी और आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेज़ी लाई जाए। इसके साथ ही, राशन कार्ड में मोबाइल नंबर की सीडिंग का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।”बीडीओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हासिल करने का निर्देश दिया।

Share.
Exit mobile version