Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के आठ जेलकर्मी निलंबित, जेल अधीक्षक और सहायक जेलर पर गिरी गाज
#Trending

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के आठ जेलकर्मी निलंबित, जेल अधीक्षक और सहायक जेलर पर गिरी गाज

By Muzaffar HussainOctober 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जेल प्रशासन पर कैदियों से मुलाकात करवाने के नाम पर पैसे उगाही के गंभीर आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आठ जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जेल के अंदर लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से जेलकर्मी रिश्वत लेकर कैदियों से मुलाकात करवाते हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया और जेल विभाग को पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने मामले की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके आधार पर दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

निलंबित जेलकर्मियों की सूची में चीफ हेड वार्डन अवधेश कुमार और रिजर्व हेड वार्डन विनोद कुमार शामिल हैं। इन पर मॉनिटरिंग में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप हैं। इनके अलावा जेल क्लर्क प्रमिला कुमारी को कैदियों की चिट्ठियां रोकने और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। निरल टोप्पो को मुलाकातियों से पैसे लेने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा, संविदा पर कार्यरत दो पूर्व सैनिकों को भी तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, भ्रष्टाचार में संलिप्तता और निगरानी में विफल रहने के कारण जेल अधीक्षक और सहायक जेलर को स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया है।

इस पूरे मामले में सबसे चर्चित नाम अवधेश सिंह का है, जिन्हें जेल आईजी ने निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि इस भ्रष्टाचार के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लिया था और सख्त रुख दिखाते हुए जांच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में कई अनियमितताओं की पुष्टि की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि जेल प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित निगरानी और आकस्मिक जांच जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.