Chaibasa News:  टाटा कॉलेज स्थित सभागार में जिले में हो समुदाय द्वारा संचालित स्कूलों के संचालकों एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहित्यकार जवाहरलाल बांकिरा ने की। बैठक में हो समुदाय के शिक्षा प्रेमियों द्वारा संचालित स्कूलों का एक एसोसिएशन गठित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित संचालकों और बुद्धिजीवियों ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति समझ विकसित करने के लिए समुदाय के परिवेश में संचालित स्कूलों का होना आवश्यक है। इसके लिए संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप अपनी नियमावली के तहत संचालित विद्यालयों के लिए एक एसोसिएशन का गठन जरूरी बताया गया।
बैठक में सुभाष चातर, सिकंदर बुड़ीउली, प्रधान बिरुवा, विजय सिंह पुरती, रामेश्वर देवगम, जुरेन बिरुली, कृष्णा दिग्गी, राकेश चाकी, तिलक बारी, कृष्णा देवगम, जयकिशन गोडसोरा, चुमार सिंह सुरीन, मंजीत सिंह बोयपाई, बनमाली तामसोय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version