Koderama News: जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जिले के विद्यार्थियों को भविष्य में मार्गदर्शन हेतु भव्य एजुकेशन मेला का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा की विधायक डॉ0 नीरा यादव उपस्थित होकर इस मेले का उद्घाटन की। इनके अलावा इस मेले मे जी0 आर0 जी0 आई0 हरियाणा के चेयरमैन एस के जिंदल , कोडरमा जिला खेल अधिकारी तुषार रॉय भी मौके पर उपस्थित थे। सर्वप्रथम कोडरमा विधायक डॉ0 नीरा यादव सह मॉडर्न विद्यालय के निर्देशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को विद्यालय बैंड ग्रुप के द्वारा स्काउट कर विद्यालय गेट से विद्यालय मैदान तक लाया गया। वहां विधायक द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। एजुकेशनल मेले में पूरे देश भर के लगभग 25 महाविद्यालय एवं संस्थानो ने अपनी उपस्थिति दिखाकर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनका परामर्श भी किए। इस मेले में लगभग 1500 छात्र विभिन्न विद्यालय से शामिल हुए। मेले में शामिल होने वाले विश्वविद्यालय हैं ग्लोबल रिसर्च ऑफ़ इंस्टिट्यूशन यमुनानगर हरियाणा, एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कोलकाता, जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, मारवाड़ी यूनिवर्सिटी राजकोट गुजरात, डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी देहरादून, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस पंजाब, रूरकी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रूरकी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी इन इंस्टीट्यूट झारखंड, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी झारखंड, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर भोपाल, रीवा यूनिवर्सिटी बैंगलोर, पिंपरी चिंचवड यूनिवर्सिटी पुणे, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर, ईस्ट प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन बैंगलोर, इन विश्वविद्यालय के अलावा भी कई और विश्वविद्यालय शामिल थे। छात्रों के लिए यह मेला निश्चय ही बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ। छात्रों ने घूम घूम कर सभी विश्वविद्यालय के स्टाल में जाकर 12वीं के बाद की पढ़ाई एवं अपने कौशल के अनुरूप कौन से विषय क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर अपना भविष्य निर्धारित कर सकते हैं । और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं । इन सब के बारे में बातचीत की।। छात्रों ने अपने मन में उठे सभी सवालों को पूछ कर अपनी दुविधा दूर की। जिले में आयोजित एजुकेशनल मेले के बारे में मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा कि इस प्रकार के मेले का आयोजन छात्रों के लिए बराबर होना चाहिए ताकि छात्र हमेशा अपने करियर के प्रति सही निर्णय ले सके। उनकी क्षमताओं और कौशल के अनुरूप जो स्ट्रीम सही है उन्हें चुनकर ही वह आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे छात्रों को मार्गदर्शन के पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं। विधालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने भी कहा कि छात्र उच्च शिक्षा से संबंधित मन में उठे सभी सवाल का संतुष्ट जवाब पाकर काफी खुश थे। सही दिशा पर अपने आप को ले जाने में सक्षम होंगे। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने इस एजुकेशनल फेयर के आयोजन को छात्रों के लिए उचित बताते हुए इस मेले की काफी सराहना की और कहा कि आने वाले समय में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के द्वारा छात्रों के लिए और नई नई चीजें लाई जाएंगी । जिससे छात्रों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

Share.
Exit mobile version