Chatra News: चतरा जिला निबंधन पदाधिकारी के कार्यशैली से क्षुब्ध होकर दस्तावेज नवीस संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इनके हड़ताल पर चले जाने से निबंधन का कार्य पूरी तरह से न सिर्फ ठप हो गया है बल्कि सरकार को प्रति दिन लाखो रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है।

दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष महेंद्र राम ने बताया कि जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर पदाधिकारी के द्वारा जबरन मीन मेख निकालकर कार्य बाधित किया जाता है। ये ना हो हाई कोर्ट के आदेश को मानते हैं और ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश को। उन्होंने बताया कि जिस सीएनटी आच्छादित जमीन का रजिस्ट्री 25 जनवरी 2012 तक हुआ और उसका नामांतरण भी हो गया। उसे भी ये सीएनटी मानकर रजिस्ट्री करने से इंकार करते हैं।

इनके द्वारा वैसे खतियान जो एक सौ वर्ष के होने और नष्ट होने गए वैसे खतियान को सरकार के द्वारा ऑनलाइन खतियान और पंजी टू का कम्प्यूटरीकृत किया गया है उसे भी ये मानने से इनकार कर रजिस्ट्री में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी के रहते दस्तावेज नवीस संघ रजिस्ट्री कार्य नहीं करेंगे। वहीं जिला निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा किये जा रहे धरना और हड़ताल की जानकारी हमें नहीं है। हम काम करने के लिए बैठे हुवे हैं। जो काम आ रहा है उसे किया जा रहा है।

Share.
Exit mobile version