रांची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) जारी कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य जानकारी जरूर जांच लें। यदि किसी तरह की गलती हो, नाम छूट गया हो या किसी सुधार की जरूरत हो, तो तय समय के भीतर दावा और आपत्ति दर्ज कराएं।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए हर पात्र मतदाता का नाम सही और अद्यतन होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी सूची में जांचने की अपील की।
साथ ही, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाताओं की सहायता करने और सभी दावों व आपत्तियों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Read More ; TRE-4 शिक्षक भर्ती में नए विषय शामिल करने की मांग, पूर्व विधायक ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन




