फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दीपावली की सुबह शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

Business News: दिवाली की शुभ शुरुआत के साथ ही भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को बढ़त का स्वागत किया। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 502 अंक यानी 0.60% की बढ़त के साथ 84,454 पर और निफ्टी 152 अंक चढ़कर 25,863 पर पहुंच गया। आईटी और बैंकिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Business News: दिवाली की शुभ शुरुआत के साथ ही भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को बढ़त का स्वागत किया। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 502 अंक यानी 0.60% की बढ़त के साथ 84,454 पर और निफ्टी 152 अंक चढ़कर 25,863 पर पहुंच गया।

आईटी और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 0.58% और निफ्टी आईटी 0.74% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में भी बढ़त देखने को मिली, जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर में थोड़ी कमजोरी रही।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 374 अंकों की छलांग लगी और यह 59,277 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 मामूली गिरावट के साथ 18,221 पर रहा।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई शीर्ष गेनर्स में रहे। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और एमएंडएम में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई में नरमी और कॉरपोरेट आय के स्थिर रहने से निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) दोनों ही खरीदार बने हुए हैं।

17 अक्टूबर को एफआईआई ने 309 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि डीआईआई ने 1,526 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में सकारात्मक रुझान जारी रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram