रांची। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में 19 मार्च 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की। इस बैठक में जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस क्रम में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार मतदाताओं की संख्या, हाई राइज बिल्डिंग/अपार्टमेंट में अवस्थित मतदान केन्द्र, EPIC वितरण, मतदान केन्द्रों के रैशनालाइजेशन, नये मतदाताओं की अहर्त्ता तिथि, फॉर्म 6, 7 एवं 8 आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा रांची जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 22 हजार 429 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 13 लाख 21 हजार 673 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 13 लाख 687 है जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 69 है। वहीं, जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 2777 है।
मतदाता सूची से नाम विलोपित करने में सर्तकता बरतें
भारतीय डाक विभाग द्वारा EPIC का वितरण
EPIC के वितरण के संबंध में सभी राजनीतिक दलों को बताया गया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा EPIC का वितरण किया जा रहा है। जिन कार्ड का वितरण नहीं हो पाया है उन्हें बीएलओ के माध्यम से वितरित कराया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा अनडिलिवर्ड EPIC की सूची की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी एआरओ को दिया गया। साथ ही, हाई राइज बिल्डिंग/अपार्टमेंट में स्थित मतदान केन्द्र, मतदान केन्द्रों के रैशनालाइजेशन और 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गयी।



