फॉण्ट कनवर्टर NEW

फास्ट फूड ठेले के पास विवाद ने लिया हिंसक रूप, आदित्यपुर में एक युवक की मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार की देर रात युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना जियाडा सर्विस लेन की है। यहां रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड के ठेले के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

आदित्यपुर : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार की देर रात युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना जियाडा सर्विस लेन की है। यहां रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड के ठेले के पास कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में जमशेदपुर के मानगो निवासी शेखर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, मारपीट में घायल युवकों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, घटना में कुल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मारपीट की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह और एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों से भी पूछताछ की।

आपसी विवाद में हुई मारपीट

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद के कारण मारपीट होने की बात सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस घटना के समय मौजूद युवकों और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More : स्कूल के कमरे में बेहोश मिले फादर बेनेदिक बारला, हमले की जांच शुरू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram