फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में भारी बारिश से जगरनाथपुर मंदिर की सड़क धंसी, श्रद्धालु सहमे

Ranchi News: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बरसात से धुर्वा डैम का जलस्तर बढ़कर ओवरफ्लो होने लगा है। इसी का असर धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगरनाथपुर मंदिर परिसर पर भी दिखाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बरसात से धुर्वा डैम का जलस्तर बढ़कर ओवरफ्लो होने लगा है। इसी का असर धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगरनाथपुर मंदिर परिसर पर भी दिखाई दे रहा है।

मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि मंदिर की सीढ़ियों में लगी रेलिंग धंसकर कमजोर हो गई है। कई जगह रेलिंग जमीन में धंस गई है, जिससे श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बारिश का दबाव इसी तरह जारी रहा और डैम से पानी का दबाव और बढ़ा, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

जगरनाथ मंदिर न्याय समिति के प्रथम सेवक एवं बड़कागढ़ स्टेट के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शहदेव ने जिला प्रशासन और सरकार से तत्काल निरीक्षण करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंदिर में शनिवार, रविवार, मंगलवार, गुरुवार, एकादशी और पूर्णिमा जैसे विशेष दिनों पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क और सीढ़ियों की तुरंत मरम्मत कराना जरूरी है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लोगों का मानना है कि अगर प्रशासन जल्द ही इस दिशा में कदम नहीं उठाता, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram