Ranchi : बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड के रतन टॉकीज चौक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह कूड़ा-कचरा चुनकर आजीविका चलाता था। शव सड़क किनारे पड़े होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। घटना से आसपास के लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल है।

Share.
Exit mobile version