फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुजफ्फरपुर में बोरे में बंद युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट

अपनी भाषा में पढ़ें

मुजफ्फरपुर: सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बोरे में बंद एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास एक संदिग्ध बोरा देखा। बोरे से दुर्गंध आने पर जब उसे देखा गया तो उसमें युवती का शव मिला। लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। युवती के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने के बाद सरैया थानेदार देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया।

मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

Read more : सारण में बाढ़ राहत कार्य तेज, डीएम-एसएसपी ने देर रात किया निरीक्षण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram