Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

DC-SP ने कसा शिकंजा, अवैध शराब और खनन करने वालों की अब खैर नहीं

जिले में अवैध शराब के कारोबार और खनिजों के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जिला समाहरणालय में DC मनीष कुमार और SP अमित रेणु की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

Untitled 263

पश्चिमी सिंहभूम: जिले में अवैध शराब के कारोबार और खनिजों के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को जिला समाहरणालय में DC मनीष कुमार और SP अमित रेणु की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें अवैध शराब और अवैध खनन के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाएं। लापरवाही बरतने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

शराब के अवैध कारोबार पर रहेगी नजर

DC मनीष कुमार ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सीमावर्ती इलाकों, ढाबों, होटलों, हाट-बाजारों और जंगल से सटे क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। रात के समय गश्ती और अचानक जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

SP अमित रेणु ने पुलिस और उत्पाद विभाग को मिलकर छापेमारी करने को कहा। उन्होंने अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही शराब दुकानों की नियमित जांच और निर्धारित कीमत से अधिक पैसे लेने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने को कहा।

अवैध खनन और परिवहन पर भी कार्रवाई

बैठक में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। नदी घाटों, संवेदनशील क्षेत्रों और खनिज परिवहन वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। बिना वैध कागजात खनिज ले जाने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा अवैध खनन और खनिजों का अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें