Bokaro News: झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का शुक्रवार को पेटरवार जिला बॉर्डर पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अजय नाथ झा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया और पूरे कार्यक्रम को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराया गया। स्वागत के बाद माननीय राज्यपाल को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार राज्यपाल बोकारो जिला सीमा से होते हुए देवघर के लिए प्रस्थान कर रहे थे।
सड़क सुरक्षा को लेकर बोकारो में सघन रोको-टोको अभियान
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही समझाया गया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस और समिति के सदस्यों ने जागरूकता के लिए अनोखा तरीका अपनाया। बिना हेलमेट चल रहे कुछ वाहन चालकों को गुलाब का फूल और कुछ को फूलों की माला पहनाकर यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन केवल जुर्माने से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से भी जुड़ा है। वाहन चालकों ने भी आगे से हेलमेट और जूता पहनकर वाहन चलाने का संकल्प लिया।
जिला सड़क सुरक्षा समिति ने बताया कि रोको-टोको अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देना है।



