बोकारो:- बोकारो में झारखंड युवा आयोग की पहल पर भव्य साइकिल मैराथन का आयोजन बोकारो के सेक्टर 5 में किया गया, जिसमें करीब 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मैराथन का उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था

। प्रतियोगिता में 25 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की साइकिल रेस आयोजित हुई। 25 किलोमीटर रेस में धनबाद के राजगंज निवासी रोहित कुमार रवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन पुरानी साइकिल से अभ्यास करते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके हैं, लेकिन बेहतर संसाधनों की कमी उनके सपनों में बाधा बन रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जवाहरलाल महथा,अशोक मिश्रा, प्रेम राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version