Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में नशे के कारोबार पर शिकंजा, एनसीबी ने पुलिस के साथ की छापेमारी

Untitled 250

रांची: झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान रांची के तमाड़ इलाके में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने डोड़ेया मोड़ के पास एक पिकअप वैन से करीब 200 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर चलाया गया जांच अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक, एनसीबी और रांची पुलिस को गांजे की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान डोड़ेया मोड़ के पास ओडिशा नंबर की एक पिकअप वैन पुलिस के निशाने पर आई।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

संदेह होने पर टीम ने वाहन को रुकवाया और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वैन में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप मिली। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार चालक और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया।

कहां से आया गांजा, कहां होनी थी सप्लाई?

करीब 200 किलो गांजा जब्त करने के बाद जांच एजेंसियों ने तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किस जगह से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी एजेंसियां

एनसीबी और रांची पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। इसलिए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें