Bokaro News: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के साथ भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी के सदस्यों के साथ एजेन्डा वार्ता बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद के द्वारा बैठक की अध्यक्षता तथा संचालन प्रबंधक मानव संसाधन तौकीर आलम द्वारा किया गया. वही ट्रेड यूनियन की ओर से कल्याणी परियोजना के अध्यक्ष बिरेन्द्र गुप्ता द्वारा बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन सचिव राजेश पासवान के द्वारा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यसमिति सह पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा ढोरी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कुलदीप तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मौके पर परियोजना पदाधिकारी बैठक की शुरूआत महासंघ के पेंशन सेल सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा को स्वागत करते हुए किया तथा श्रमिक प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंधन व ट्रेड यूनियन एक दूसरे के पूरक होते है. संगठन व प्रबंधन के सामन्जस्य से कोल इंडिया आज देश मे उत्पादन कर देश मे ऊर्जा के श्रोत में अग्रणीय भूमिका निभा रही है. वही रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज 46 सुत्री एजेंडा वार्ता बैठक में कामगरों के विभिन्न ज्वलन्त समस्याओं पर संगठन की ओर से प्रबंधन को ध्यानाकर्षित कर अवगत कराया गया है जैसे प्रबंधन लगातार जो रविवारीय ड्यूटी में कोल कर्मियों की कटौती कर रही है, शुद्ध पेयजल, कामगरों के आवास मरम्मत, सैप से कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों,सुरक्षा कामगारों को समय पर पदोन्नति , एस.एल.पी. तथा असैनिक विभाग के कार्यो में अनिमितताओं, संवेदनशील पदों पर कार्यत कर्मचारियों का स्थानांतरण आदि ज्वलंत समस्याओं से संगठन ने आज प्रबंधन को अवगत कराया है जिस पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल की आश्वासन दिया गया. मौके पर प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक राजीव कुमार, डॉक्टर सतीश कुमार, विधुत एवं यांत्रिक से रामाशीष कुमार, अमित कुमार, सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर द्विवेदी, असैनिक विभाग किशुन रॉय, संगठन की ओर भुनेश्वर,शाहनवाज खान, फूलचंद किष्को, मिथलेश चौहान, विजय, गणपत, भोलाराम, मनोज कुमार, विपिन मंडल, सोमनाथ मिश्रा, प्रतोष कुमार रॉय, रंजीत चौहान, अशोक यादव, , मोतीलाल चौहान आदि उपस्थित रहे.

Share.
Exit mobile version