Chaibasa news : कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से टीआरटीसी, गुईरा में आयोजित ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार को ध्वजारोहण के साथ की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना और भविष्य की चुनौतियों के लिए नेतृत्व तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन की वैचारिक व रणनीतिक मजबूती बढ़ेगी।

शिविर में झारखंड और ओडिशा के नवचयनित कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव, झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ. सिरीवेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, उड़ीसा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू सहित दोनों राज्यों के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

शिविर को सफल बनाने में कांग्रेस के सुनीत शर्मा, शान्तनु मिश्रा, त्रिशानु राय, सौरभ अग्रवाल, संजय कुमार, अभिजीत राज, मिली बिरुवा, दिकु सावैयां, जानवी कुदादा, चंद्रशेखर दास, कनिका शर्मा, शिवकर बोयपाई और विवेक विशाल प्रधान सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Share.
Exit mobile version