Bokaro news: आज 30 जनवरी 2026 को बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री जवाहर लाल महथा जी के आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री जवाहर लाल महथा ,गांधी जी की पुण्यतिथि पर कहा कि आज भी। गांधी जी देश के कण कण में मौजूद है, साथ ही हम देश वासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हिंदू मुस्लिम एकता, तथा सामाजिक सौहार्द के लिए संघर्ष करते रहे और सबको साथ लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को नेतृत्व किया और एक स्वतंत्र स्वतंत्र राष्ट्र का निर्माण किया तथा वे हमेशा ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं स्वाम्बलन पर जोर
साथ ही हमे सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने हमें बताया कि सत्य और अहिंसा ही जीवन के मूल हैं। उन्होंने हमें प्रेम और सहानुभूति के साथ जीवन जीने की शिक्षा दी।

आज के समय में, जब हम हिंसा, असत्य, और भ्रष्टाचार से घिरे हुए हैं, गांधी जी के विचार हमें एक नई दिशा दिखाते हैं। हमें उनके विचारों को अपनाकर एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए।

गांधी जी ने कहा था, “बदलाव की शुरुआत स्वयं से करो।” आइए, हम उनके इस संदेश को अपनाकर अपने जीवन में बदलाव लाएं और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें। ऐसे महामानव को हम कोटि कोटि नमन और वंदन करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्री प्रेम राय, श्री अशोक मिश्रा, श्री असीम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री नितेश भारद्वाज ,श्री भागीरथ शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री हीरालाल शर्मा
, सेवा दल के श्री प्रशांत बाउरी, सुनील शर्मा, बदरे आलम, शोएब हसन, त्रिवेणी माहथा सहित अन्य व्यक्ति शामिल रहे।

Share.
Exit mobile version