रांची: झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटे में रांची, खूंटी और लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इन जिलों में लोगों को सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
लातेहार रहा राज्य का सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लातेहार में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रांची में 9.8 डिग्री और खूंटी में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
तापमान में गिरावट के कारण इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह और देर रात लोगों को ठंड का अधिक सामना करना पड़ रहा है।
3 दिसंबर तक सामान्य से नीचे रहेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 3 दिसंबर तक झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
28 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
4 दिसंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 10 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।
इस वजह से फिलहाल राज्य के लोगों को सुबह और रात में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत









