रांची: झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को रांची के खेलगांव में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 43 पुलिस अधिकारियों और जवानों को वीरता एवं सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में आठ आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
वीरता पदक से सम्मानित हुए 13 पुलिस अधिकारी और जवान
वीरता पदक पाने वालों में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, रांची एसएसपी राकेश रंजन, डीएसपी प्रकाश सोय और डीएसपी नीरज कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
इन सभी ने अपने कार्यकाल के दौरान साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है।
वीरता पदक पाने वालों में ये नाम शामिल
- नरेंद्र कुमार सिंह, आईपीएस
- राकेश रंजन, आईपीएस
- प्रकाश सोय, डीएसपी
- नीरज कुमार, डीएसपी
- राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर
- दिव्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर
- सनोज कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर
- प्रकाश कुमार यादव, आरक्षी
- सुभाष चंद्र लकड़ा, सब इंस्पेक्टर
- सोनू कुमार साहू, सब इंस्पेक्टर
- शंकर प्रसाद कुशवाहा, सब इंस्पेक्टर
- राजबल्लभ कुमार, सब इंस्पेक्टर
- शिवलाल गुप्ता, सब इंस्पेक्टर
सराहनीय सेवा के लिए भी मिला पदक
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी अनीश गुप्ता, एटीएस एसपी राजकुमार मेहता, एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार और एआईजी दीपक कुमार पांडेय समेत कई अधिकारी शामिल हैं।
कई जिलों के पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
इस समारोह में रांची जिला, झारखंड जगुआर, पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, चतरा और जैप के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
पदक पाने वालों में सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और सिपाही शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके साहस, समर्पण और सेवा भावना का उत्साह बढ़ाया।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत









