फॉण्ट कनवर्टर NEW

अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, चर्च रोड पर मची हलचल

Ranchi News: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम चर्च रोड पहुंची, जहां लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम चर्च रोड पहुंची, जहां लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मालूम चलता है की ये अतिक्रमण चर्च रोड से बहुबाजार तक चलने वाली है।

कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने अवैध ढांचे तोड़े गए। टीम ने दुकानों के सामने फैले सामान, स्थायी और अस्थायी निर्माण, और सड़क पर घेरकर रखे गए अवरोधों को हटाया। इस कार्रवाई से कुछ ही देर में सड़क पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती नजर आई।

इस खबर को भी पढ़ें : डोरंडा बाजार में नगर निगम का स्थल निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने पर सख्ती

हालांकि, कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया और अचानक की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाने की कोशिश की और कहा कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करना प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram