Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा, रांची स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी माता स्मृति-शेष रीना मुखर्जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। उन्होंने कहा कि रीना मुखर्जी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version