Lohardaga News: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) महेश शरदचंद्र सोनक गुरुवार को लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में सुबह से ही हलचल तेज थी। न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
कोर्ट की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण
वरिष्ठ अधिवक्ताओं को दी बड़ी सीख
लोहरदगा के बाद नेतरहाट के लिए रवाना
मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में मुख्य न्यायाधीश ने लोहरदगा आने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और जिले के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कोर्ट के कार्यों और निरीक्षण के पश्चात वे कुछ समय के लिए जिला परिसदन (सर्किट हाउस) में रुके, जिसके बाद वे झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट (छोटानागपुर की रानी) के लिए रवाना हो गए।
इस विशेष अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त डॉ. ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा और सचिव दीपक नाथ शाहदेव सहित भारी संख्या में अधिवक्ता व अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए गए थे।



