Chatra: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की चतरा जिला स्तरीय बैठक रविवार को पत्थलदास मंदिर प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सुधीर कुमार ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार करना और पूरे जिले में संगठन विस्तार पर गहन चर्चा करना था। जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं की भूमिका, सेवा और समर्पण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड में पालक नियुक्ति कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
जिला मंत्री सुधीर कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित सहयोग का आह्वान किया और कहा कि यह अभियान धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में संगठन विस्तार की दिशा में नगर मंत्री श्वेतांग उपाध्याय, नगर सह संयोजक सुभाष कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश कुमार, टंडवा बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख श्रवण कुमार की नियुक्ति की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी घोषणाओं का ॐ ध्वनि के साथ स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से शामिल रहे: जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, जिला मंत्री सुधीर कुमार, सह मंत्री संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, जिला संयोजक अंकित पांडे, जिला विद्यार्थी प्रमुख राजा कुमार, जिला सह संयोजक ठाकुर राकेश रंजन, जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख मनोज पांडे, जिला समरसता प्रमुख रिंकू कुमार, टंडवा अध्यक्ष सोनू भुइयां, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड प्रचार प्रमुख अजय मौर्य, बचरा अध्यक्ष सुनील साव सहित विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती और धर्म-संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।



