Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चतरा जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम में देशभर में मिला पहला स्थान, नीति आयोग से ₹10 करोड़ का पुरस्कार
#Trending

चतरा जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम में देशभर में मिला पहला स्थान, नीति आयोग से ₹10 करोड़ का पुरस्कार

By Muzaffar HussainJune 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में झारखंड का चतरा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में अव्वल आया है। यह उपलब्धि मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधार पर दी गई है, जिसमें चतरा को पहली रैंक हासिल हुई। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ जिले को नीति आयोग की ओर से ₹10 करोड़ की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को और तेज गति देना है।

नीति आयोग ने शुक्रवार को आयोजित इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति की विशेष सराहना की। विशेष रूप से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों को रैंकिंग में प्रमुखता दी गई। जिले के इस प्रदर्शन के पीछे जिला प्रशासन, विभागीय टीमों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का संयुक्त सहयोग और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन मुख्य कारण रहा है।

इस सफलता पर चतरा की उपायुक्त कीर्ति श्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने प्रशासनिक टीम, जनप्रतिनिधियों और जनता को बधाई दी और कहा कि हम सभी मिलकर इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चतरा जिले की यह उपलब्धि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के मूल उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह न केवल जिले की विकास यात्रा को रफ्तार देगा, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा।

इस बैठक में यह भी बताया गया कि गढ़वा जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वहां चल रहे प्रयासों की नीति आयोग ने विशेष सराहना की है।

झारखंड के इन जिलों की यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व की बात है और यह दिखाता है कि समर्पण और सही रणनीति से बदलाव संभव है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

RECENT ADDA.

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026

प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे

May 24, 2026

झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू
  • प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा का महामंच : सीएम हेमंत 25 मई से करेंगे विभागों के कामकाज का एक्स-रे
  • झारखंड प्रशासनिक महकमे में भारी फेरबदल : 36 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.